Asian Para Games 2026: भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास, अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने रिकॉर्ड 114 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक हासिल किए।

एशियन पैरा गेम्स 2026 का समापन जापान के नागोया स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में हुआ। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। भारतीय खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक हासिल किए।
भारत ने 2023 के हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स के 108 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पैरा एथलेटिक्स भारत का सबसे सफल खेल रहा, जिसमें 65 पदक मिले। पैरा बैडमिंटन में 16 और पैरा स्विमिंग में 11 पदक हासिल हुए।
दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले निषाद कुमार और मोना अग्रवाल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बने। अगला एशियन पैरा गेम्स 2030 में दोहा में आयोजित होगा।








